फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुष्कर्म के बाद की गई किशोरी की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। सहसों थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी की दुष्कर्म के बाद हत्या की गई थी। किशोरी की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। पुलिस ने एक आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

थाना सहसों के एक गांव में 11 अक्तूबर को एक किशोरी खेत से चारा लेकर लौट रही थी। इसी दौरान उसके साथ दुष्कर्म करने के बाद गला दबाकर हत्या कर दी गई। किशोरी के पिता ने नीरज एवं दो अज्ञात के विरूद्ध 11 अक्तूबर को ही मामला दर्ज करवाया।
पुलिस ने नीरज को गिरफ्तार कर लिया। नीरज के बयानों के आधार पर पुलिस ने इसी गांव के एक अन्य युवक को हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने नीरज की निशानदेही पर रविवार को शाम जंगल से किशोरी का बरामद कर लिया है।
विज्ञापन

सोमवार को आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। रविवार देर रात एसएसपी संतोषकुमार मिश्रा भी पीड़ित परिवार से मिले। इधर, ग्रामीणों में रोष है। गांव में तनाव भरी खामोशी है। एसओ जितेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि गांव में सुरक्षा की दृष्टि से निगरानी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें