फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटरी चटकी, रेल यातायात प्रभावित

Tue, 10 Mar 2015 12:05 AM IST
बयूरो/ अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली-हावड़ा रूट पर स्थानीय रेलवे स्टेशन के पास अप लाइन पर बंधा गांव के पास पटरी चटक गई। इस कारण से करीब एक घंटे तक अप लाइन पर यातायात प्रभावित रहा।
विज्ञापन


सूचना मिलने पर रेलवे अफसर और कर्मचारी मौके पर पहुंचे और कॉसन देकर ट्रेनों को रवाना किया। दोपहर बाद मरम्मत कार्य पूरा होने पर यातायात सामान्य हो सका।

रेलवे स्टेशन के पास अप लाइन पर खंभा नंबर 1140-25 व 1140-27 के बीच पटरी पर करीब डेढ़ इंच लंबा फ्रैक्चर हो गया। राजधानी एक्सप्रेस के चालक ने ट्रैक में फ्रैक्चर देखा तो इसकी जानकारी वॉकी टॉकी से रेलवे अफसरों को दी। इस पर की मैन के साथ अन्य अफसर मौके पर पहुंचे और ट्रैक को चेक किया।
विज्ञापन


पटरी में फ्रैक्चर सुबह करीब 6:48 बजे के आसपास देखा गया। राजधानी एक्सप्रेस के साथ ही पीछे से आ रही शताब्दी एक्सप्रेस और अप 13131 आनंद-बिहार एक्सप्रेस और मालगाड़ी को भरथना रेलवे स्टेशन के आसपास रोका गया। आनंद बिहार एक्सप्रेस को प्लेटफार्म नंबर तीन पर रोका गया।

सूचना मिलने के बाद टेक्नीशियन विभाग की टीम मौके पर पहुंची फ्रैक्चर की शुरुआती मरम्मत करते हुए पीछे खड़ी ट्रेनों को तीस किलोमीटर प्रति घंटा का कॉसन देकर रवाना किया।
विज्ञापन


दोपहर तीन बजे के आसपास मरम्मत कार्य पूरा होने पर यातायात सामान्य हो सका। स्टेशन मास्टर राजेश ने बताया पटरी का ज्वाइंट क्रेक हो गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें