फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमकर उड़ा अबीर और गुलाल

Tue, 10 Mar 2015 12:02 AM IST
बयूरो/ अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
होलिकोत्सव का रंग लोगाें के सिर चढ़कर बोल रहा है। विभिन्न संगठनों के होली मिलन समारोहों में जमकर रंग, अबीर तथा गुलाल उड़ रहा है। सड़कों पर भी रंगों में सराबोर लोग दिखाई दे रहे हैं। पालिका परिसर में आयोजित व्यापार मंडल के होली मिलन में व्यापारी रंगों में सराबोर नजर आए।
विज्ञापन


मुरादाबाद से आई रासलीला मंडली की ओर से आकर्षक झांकियां प्रस्तुत की गईं। इसके बाद व्यापारी बंधुओं ने एक दूसरे को रंग गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी।

कथावाचक मनोज अवस्थी के प्रवचनों ने झकझोर दिया। व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष अनंतप्रताप अग्रवाल, विधायक सदर रघुराजसिंह शाक्य, पूर्व विधायक अशोक दुबे, शिवप्रसाद यादव, पालिका चेयरमैन कुलदीप गुप्ता संटू, मनोज पोरवाल भरथना, सिटी मजिस्ट्रेट ईश्वर चंद्र, एसडीएम महेंद्र सिंह, सीओ सदर सिद्धार्थ वर्मा, कुमदेश यादव, लक्ष्मण स्वरूप अग्रवाल, विनोद चंद्र पांडेय, आनंद कुुमार जैन भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन


राठौर समाज की ओर से मडै़या शिवनारायण रामलीला रोड पर स्थित कार्यालय पर होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। अध्यक्षता छक्कीलाल राठौर ने की। शुरुआत सरस्वती वंदना से हुई। इसके बाद फाग हुआ। लोगाें ने एक दूसरे को रंग तथा गुलाल से सराबोर कर दिया।

भंवर सिंह, सुरेश, रामलखन, मित्र प्रकाश, गजाधर बाबू, रवींद्र कु मार उपस्थित रहे। लाइन पार अशोक नगर में सद्भावना इंटर कालेल परिसर में कु शवाह शाक्य परिचय सम्मेलन के साथ होली मिलन में विधायक सदर रघुराज सिंह शाक्य, पूर्व सांसद रामसिंह शाक्य, पूर्व मंत्री विनय शाक्य, महंत परमानंद महाराज इकदिल, लाखन सिंह कुशवाह, रामकरन शाक्य, सीताराम  शाक्य, श्रीराम शाक्य, राधेश्याम शाक्य, अजय शाक्य मौजूद रहे।

भारत विकास परिषद के द्वारा मधुर मिलन गेस्ट हाउस में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि नेम सिंह प्रांतीय महासचिव थे। संचालन विवेक कुलश्रेष्ठ ने किया।

शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर वंदेमातरम के साथ किया गया। बीके सिंह, अरविंद तिवारी, हरिदत्त दीक्षित, आशाराम मिश्रा, राजीव रंजन, देवेश शास्त्री, हरींशकर त्रिपाठी, सतीश दीक्षित, रोहित चौधरी, अनुराग मिश्रा भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें