फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: ऑनकॉल ड्यूटी पर उपल्ब्ध रहेंगे विशेषज्ञ डॉक्टर

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। स्वास्थ्य विभाग ने होली पर जिला अस्पताल में इमरजेंसी सेवाओं के लिए डॉक्टरों की ड्यूटी लगाई है। इसमें इमरजेंसी में 24 घंटे दो चिकित्सक व स्टाफ उपलब्ध रहेगा। इसके अलावा फिजीशियन में डॉ. अजय शर्मा, सर्जन में डॉ. अनूप शर्मा, डॉ. पीयूष तिवारी व डॉ. एसएस गुप्ता की ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन

इसी तरह ईएनटी विशेषज्ञ में डॉ. जेपी चौधरी, डॉ. अश्वनी यादव व डॉ. राहुल आनंद, हड्डी रोग विशेषज्ञ में डॉ. सीएस नेगी, डॉ. विष्णु मेहरोत्रा, दीपक गुप्ता, नेत्र रोग विशेषज्ञ में डॉ. श्रेशांक सिंह, बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. पुष्पेंद्र यादव व डॉ. शादाब आलम ऑनकॉल ड्यूटी पर उपलब्ध रहेंगे। यह जानकारी सीएमएस डॉ. पारितोष शुक्ला ने दी।
उन्होंने बताया कि होली को देखते हुए विशेषज्ञ डॉक्टराें की छुट्टी निरस्त कर दी गई है। इससे होली के दिन किसी भी मरीज को कोई असुविधा न हो। विशेषज्ञ डॉक्टर की जरूरत पड़ने पर उन्हें फोन कर जिला अस्पताल बुलाया जाएगा जिससे मरीजों को समय से इलाज मिल सकेगा। जिला अस्पताल की इमरजेंसी में कंट्रोल रूम बनाया गया है। इसका नंबर 05688297123 है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें