फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधा दर्जन परीक्षा केंद्रों पर रहेगी खास नजर

Fri, 24 Feb 2017 11:02 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
विज्ञापन
डेमो फोटो - फोटो : डेमो फोटो
विज्ञापन
यूपी बोर्ड की परीक्षा में इस बार करीब दर्जनभर केंद्रों पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट भी तैनात होंगे। जिन केंद्रों पर गत परीक्षा में नकल कराने वालों का जमावड़ा लगा था, उनपर इस बार खास नजर रखी जाएगी। शिक्षा विभाग ने ऐसे करीब आधा दर्जन परीक्षा केंद्रों को चिन्हित भी किया है। कई केंद्रों पर इस बार केंद्र व्यवस्थापक के साथ-साथ राजकीय इंटर कालेज के शिक्षकों को भी सह केंद्र व्यवस्थापक की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी।
विज्ञापन


साथ ही चार फ्लाइंग स्क्वॉयड और सेक्टर व जोनल मजिस्ट्रेट भी राउंड पर रहेंगे। 2016 की बोर्ड परीक्षा में हाईस्कूल के सात और इंटरमीडिएट के 44 छात्र-छात्राएं नकल करते हुए पकड़े गए थे। डीआईओएस को भ्रमण के दौरान कई परीक्षा केंद्रों के इर्दगिर्द लोगों का हुजूम भी मिला था। इस बार ऐसे केंद्रों पर दैनिक रजिस्टर में की गई टिप्पणी के आधार पर करीब दर्जन भर केंद्रों पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात रहेंगे।

इस बार बोर्ड की परीक्षा 16 मार्च से शुरू हो रही है। जिले में निर्विघ्न परीक्षा संपन्न कराने के लिए 101 केंद्र बनाए गए हैं। औसतन आठ परीक्षा केंद्रों की निगरानी के लिए एक सेक्टर मजिस्ट्रेट की तैनाती की जा रही है। विभागीय जानकारी के अनुसार सैफई क्षेत्र में करीब छह, चकरनगर के चार केंद्रों पर एक सेक्टर मजिस्ट्रेट की ड्यूटी रहेगी। जबकि जोनल मजिस्ट्रेट का दायित्व एसडीएम को सौंपा जाएगा।
विज्ञापन


वर्जन
मुख्य मकसद पारदर्शिता के साथ नकलविहीन परीक्षा संपन्न कराना है। प्रयास रहेगा कि किसी भी सेंटर पर नकल से जुड़ा हुआ कोई कागज न मिले। इसके जिम्मेदारी केंद्र व्यवस्थापक की रहेगी। - देवेंद्र प्रकाश, डीआईओएस, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें