फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साईं संदेश यात्रा में होंगे खास इंतजाम

Sun, 22 Feb 2015 11:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
पहली मार्च को भरथना से अजीतमल तक जाने वाली तृतीय श्री साईं संदेश पद यात्रा को लेकर समिति पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। बालूगंज मार्केट में हुई बैठक में बतौर संरक्षक चेयरमैन प्रतिनिधि अजय यादव गुल्लू ने कहा कि पदयात्रा के दिन नगर में साफ सफाई और पेयजल उपलब्ध कराने के विशेष प्रबंध किए जाएंगे।
विज्ञापन


श्री सांई संदेश पद यात्रा समिति के पद यात्रा संयोजक मुकेश गुप्ता, आयोजक प्रदीप गुप्ता ‘झब्बू’, प्रबंधक गौरव यादव नीटू, अध्यक्ष सुशील कुमार पोरवाल नानू बाबा आदि ने भरथना से शुरू होकर बकेवर, महेवा होते हुए अजीतमल तक जाने वाली पालकी पदयात्रा में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष जोर दिया गया।

बैठक में बताया गया कि पहली मार्च को नगर के भोले कुटी से सुबह 6 बजे पद यात्रा शुरू होगी। नगर भ्रमण करते हुए अजीतमल स्थित साईं दरबार पहुंचेगी, जहां हवन पूजन व भंडारा आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन


इससे पूर्व श्री साईं के चित्र पर फूल माला पहनाकर आरती उतारी गई। इस दौरान संरक्षक अनिल त्रिपाठी, मंत्री संतोष पोरवाल, कोषाध्यक्ष संजय गुप्ता, मुख्य सलाहकार किशन यादव, संगठन मंत्री राजीव पोरवाल, अनुज,  अंशुल यादव, गुड्डू यादव, शिंटू यादव, विवेक यादव, डां. सर्वेश कुमार मोनू, शिवम, सौरव वर्मा, रिशु वर्मा, हिमांशु वर्मा, गौरव पोरवाल, शैलेंद्र शर्मा, किशन दुबे, गौरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें