फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: स्पा सेंटर सील, केन्या दूतावास भेजी जाएगी विदेशी महिला

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। रेलवे स्टेशन के पास स्थित होम डायमंड स्पा एंड सैलून पर रविवार को छापा मारा गया। यह स्पा सेंटर बिना रजिस्ट्रेशन के चल रहा था। पुलिस ने स्पा सेंटर सील कर मैनेजर को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


यह कार्रवाई कानपुर की एक युवती की शिकायत पर हुई। युवती ने मैनेजर पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया था। उसने मारपीट और गलत काम करने का दबाव बनाने की बात कही। छापे के दौरान बरेली की दो युवतियां और एक केन्या की युवती मिलीं। इन सभी युवतियों ने 15 हजार रुपये में मसाज करने का काम बताया। सीतापुर के शिव स्वरुप मिश्रा को मैनेजर के रूप में गिरफ्तार किया गया। मौके से दवाएं व अन्य सामग्री भी जब्त की गई थीं।
केन्या की युवती भारत आने के वैध दस्तावेज नहीं दिखा सकी। इस कारण उसे उसके देश के दूतावास भेजने का फैसला लिया गया है। पुलिस युवती को केन्या दूतावास भेजने के लिए दिल्ली रवाना करेगी। स्पा सेंटर के रजिस्ट्रेशन व अन्य दस्तावेज भी नहीं मिले। इस पर सेंटर को सील करने की कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें