जसवंतनगर में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते सपा के राष्ट्रीय महासचिव प्रो रामगोपाल यादव
- फोटो : ETAWHA
जसवंतनगर। समाजवादी पार्टी के प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव प्रोफेसर रामगोपाल यादव ने रविवार को कस्बे में आयोजित कार्यक्रम में कहा कि जसवंत नगर के जिला पंचायत सदस्यों की तीनों सीटों पर मजबूती से चुनाव लड़ा जाएगा।
जसवंत नगर क्लब के सभागार में पहुंचे प्रो. रामगोपाल यादव ने कहा कि अब कोई किसी को डरा धमका कर बैठा नहीं पाएगा। निर्विरोध चुनाव कराने के जमाने लद गए, यदि ऐसा हुआ तो तुरंत कार्रवाई करा दी जाएगी। प्रत्याशियों की लिस्ट जल्दी आ जाएगी।
प्रो. रामगोपाल मां नारायणी इंटर कॉलेज भी गए। इस दौरान गोपाल यादव, पूर्व सांसद प्रेमदास कठेरिया, एमएलसी अरविंद यादव , अमन यदुवंशी, संतोष यादव, अनवर सिंह, मोहित, विश्राम सिंह यादव आदि रहे।