भरथना में पुतला फूंकते सपा छात्र सभा के नेता व कार्यकर्ता
- फोटो : ETAWHA
भरथना। लखनऊ में कार्यकर्ताओं पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में समाजवादी छात्र सभा के कार्यकर्ताओं ने रविवार को मोहल्ला कृष्णा नगर पुलिया पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पुतला फूंका।
प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अंशुल यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सरकार विरोधी नारे बी लगाए। साथ ही जेईई व नीट की परीक्षा निरस्त किए जाने की मांग की।
शांतिपूर्वक ढंग से धरना दे रहे सपा नेताओं व कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज की गई लाठीचार्ज की कार्रवाई को द्वेषपूर्ण व अमानवीय व्यवहार बताया। इस दौरान अमन सप्रा ,अरबाज व अमृत सिंह समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। संवाद