फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इटावाः मंदिर पर कब्जे के प्रयास व पुजारी से मारपीट की शिकायत

विज्ञापन
फोटो संख्या 22 थाना में तहरीर देने पहुंचे पुजारी व अन्य लोग - फोटो : ETAWHA
विज्ञापन
बसरेहर। थाना क्षेत्र के अंतर्गत बहादुरपुर लोहिया के चित्रगुप्त जगन्नाथ जी मंदिर के पुजारी ने लगभग 25 लोगों के खिलाफ उनसे मारपीट, मूर्ति का मुकुट चोरी करने व मंदिर की जमीन पर कब्जा करने की शिकायत की है। उन्होंने थाना पुलिस को प्रार्थना पत्र देते हुए कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

प्रार्थना पत्र में पुजारी शीतल दास बताया कि लगभग 100 वर्ष पुराने इस मंदिर में शनिवार शाम को लगभग 10 नामजद लोग व लगभग 15 अज्ञात लोगों ने कब्जा करने की नीयत से घुस आए। उनसे मारपीट की। मंदिर में रखी अष्टधातु की मूर्ति व चांदी का मुकुट भी हमलावर उठा ले गए। हमलावर कमरे का ताला तोड़कर उनके बक्से में रखा सामान व कागजात और मंदिर परिसर में खड़ी मोटरसाइकिल भी उठा ले गए।
पुजारी ने शनिवार को भाजपा नेता डॉ. ब्रजवीर यादव के साथ थाने में पहुंच कर प्रार्थना पत्र दिया, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट नहीं लिखी। वहीं भाजपा नेता मनीष यादव पतरे ने कहा कि मंदिर की जमीन पर किसी भी तरीके से अवैध कब्जा नहीं होने दिया जाएगा। इसके लिए नारायणी सेना सोमवार को जिलाधिकारी व एसएसपी से मिलकर नामजद लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें