फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: भाजपा सांसद निशिकांत दुबे समेत पांच के खिलाफ सपा नेताओं ने दिया शिकायती पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव गोपाल यादव के नेतृत्व में सोमवार देर रात नगर पालिका के करीब दो दर्जन सभासद, सपा नेता और कार्यकर्ता फ्रेंड्स कॉलोनी थाने पहुंचे। उन्होंने झारखंड के गोड्डा से भाजपा सांसद निशिकांत दुबे समेत पांच लोगों के खिलाफ लिखित शिकायती पत्र देकर मुकदमा दर्ज करने और कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

सपा नेताओं का आरोप है कि अयोध्या स्थित राम मंदिर में कथित चोरी के मामले को लेकर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के खिलाफ सोशल मीडिया पर भ्रामक, तथ्यहीन और मानहानिकारक सामग्री प्रसारित की गई है। इससे पार्टी की छवि धूमिल करने और राजनीतिक रूप से बदनाम करने का प्रयास किया गया है। थाने में दी गई शिकायत के अनुसार भाजपा सांसद निशिकांत दुबे के अलावा प्रियंका राय, पी.आर. मानेसरिया, अखिलेश सिंह और अमित भारद्वाज ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स, फेसबुक और इंस्टाग्राम पर फर्जी अथवा संदिग्ध अकाउंट्स के माध्यम से अखिलेश यादव के खिलाफ आपत्तिजनक और भ्रामक पोस्ट साझा की हैं। सपा नेताओं ने इन सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। सपा नेताओं ने यह भी आरोप लगाया कि कथित भ्रामक खबर प्रसारित करने वाले एक न्यूज चैनल के खिलाफ भी फ्रेंड्स कॉलोनी थाने में अलग से तहरीर दी गई है। उनका कहना है कि सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों से गलत जानकारी फैलाकर जनता को भ्रमित करने का प्रयास किया गया है। तहरीर देने पहुंचे नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उचित कानूनी कार्रवाई नहीं की गई तो समाजवादी पार्टी प्रदेशभर में आंदोलन करेगी। थाना प्रभारी अमित मिश्रा ने बताया कि शिकायत मिली है। तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें