फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर बूथ पर मनाएंगे सपा मुखिया का जन्मदिन

Wed, 18 Nov 2015 11:35 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
सपा जिलाध्यक्ष अशोक यादव ने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव का 76 वां जन्मदिवस 22 नवंबर को सैफई में मनाया जाएगा। उन्होंने बताया की पार्टी अध्यक्ष का जन्मदिन हर बूथ पर केक काटकर मनाया जाएगा। 21 नवंबर की शाम को प्रसिद्ध संगीतकार एआर रहमान अपने संगीत का जादू बिखेरेंगे।
विज्ञापन


यह बात उन्होंने बुधवार को जिला कार्यसमिति एवं कार्यकर्ताओं की संयुक्त बैठक में कही। जन्मदिन की तैयारियों के लिए उन्होंने सभी की जिम्मेदारियां तय कर दी हैं। 22 नवंबर को जिला पंचायत सभागार में पार्टी की जिला इकाई की ओर से शानदार कार्यक्रम किया जाएगा और केक  काटा जाएगा।

इसी दिन शाम 7 बजे से नगर पालिका परिषद में अखिल भारतीय कवि सम्मेलन होगा। कवि सम्मेलन का शुरुआत पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव करेंगे। बैठक में सपा जिला महासचिव कृष्ण मुरारी गुप्ता, प्रेमदास कठेरिया, सदर विधायक रघुराज सिंह शाक्य, विधायक भरथना सुखदेवी वर्मा एवं गोपाल यादव ने जन्मदिन के आयोजन को लेकर पदाधिकारियों को निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें