फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों के धान की हो रही लूट

Wed, 18 Nov 2015 11:31 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
धान किसानों की समस्याओं व गन्ना किसानों की अनदेखी को लेकर बुधवार को कांग्रेसियों ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी कार्यालय में दिया। जिलाधिकारी कार्यालय में अतिरिक्त मजिस्ट्रेट अमित भट्ट को दिए ज्ञापन में कांग्रेसियों ने कहा कि धान किसानों को गल्ला मंडियों में खुलेआम लूटा जा रहा है।
विज्ञापन


जनपद में 3,68000 क्विंटल के सापेक्ष मात्र 3000 क्विंटल धान की खरीद हो पाई है। जिले में खुले 49 क्रय केंद्र मात्र शो पीस बनकर रह गए हैं और धान की खरीद में किसानों की खुली लूट हो रही है। पार्टी नेताओं ने मांग की कि धान क्रय केंद्रों को प्रभावी रूप से सक्रिय किया जाए जिससे किसानों का धान लुटने से बच सके।

इसके साथ ही पार्टी नेताओं ने ज्ञापन में प्रदेश की गन्ना किसानों की समस्या को उठाते हुए कहा कि गन्ना किसानों के बकाए की धनराशि का अभी तक भुगतान नहीं किया जा रहा है। जनपद में दो स्थानों पर चीनी मिल की स्थापना के लिए कार्यवाही की जा चुकी है लेकिन इन चीनी मिलों का एक भी स्थान पर निर्माण शुरू नहीं हुआ है। इन चीनी मिलों की स्थापना का कार्य शीघ्र पूरा किया जाए।
विज्ञापन


ज्ञापन देने पहुंचे कांग्रेसी नेताओं में जिलाध्यक्ष उदयभान सिंह यादव, सूरज सिंह यादव, फजल यूसुफ, सरवर अली, प्रेम किशोर द्विवेदी, शारदा शाक्य, मलखान सिंह, संजय दोहरे, सुशील कुमार, राधेश्याम, नासिर जलील, यश प्रताप भदौरिया, पल्लव दुबे, डा. कुमार वैभव आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें