इटावा महोत्सव के तहत स्टेशन में चल रहे दो दिवसीय
अखिल भारतीय दंगल के आखिर दिन प्रमुख कुश्तियां हुईं। जिला जीत, नगर जीत,
विद्यार्थी जीत के लिए पहलवानों ने अखाड़े में दांवपेंच दिखाए।
जिला जीत का खिताब बगिया अखाड़ा के पहलवान सोनू के नाम रहा। खली के भाई भीम को देखने के लिए स्टेडियम में युवाओं की भीड़ उमड़ी।
दंगल
के दूसरे दिन मुख्य अतिथि राजपाल यादव व खली के भाई भीम ने पहलवानों का
आपस में परिचय कराते हुए कुश्ती की शुरुआत। जिला जीत के लिए सोनू पहलवान
बगिया अखाड़ा इटावा और डिंपल यादव पीसापुरा के बीच मुकाबला हुआ।
इसमें
सोनू ने जीत हासिल की। नगर जीत की कुश्ती बगिया अखाड़ा इटावा के आबिद ने
जीती। उन्होंने जामा मस्जिद के अनवार को हराया। विद्यार्थी जिला जीत की
कुश्ती प्रमोद बसवारा ने मुलायम बसरेहर को पटखनी देकर जीती तथा विद्यार्थी
नगर जीत की कुश्ती में आदिल खां मोहल्ला उर्दू ने दिपांशु मकसूदपुरा को
हराया।
इसके अलावा मनोज जालौन ने करन दिल्ली, महेंद्र चंडीगढ़ ने
अतर सिंह बांदा, तरजन पिनहाट ने हरेंद्र मुरैना, संदीप पिनहाट ने अर्जुन
इलाहाबाद को हराया।
दंगल में खलीाफा की भूमिका चंद्रपाल यादव, मलखान
सिंह ने निभाई। संचालन का गुरमुख सिंह अरोरा ने किया। कुश्ती जीतने वाले
पहलवानों को मुख्य अतिथि ने शील्ड व पुरस्कर देकर सम्मानित किया।
दंगल
के दौरान जिलाधिकारी डा. नितिन बंसल, एसडीएम महेंद्र कुमार सिंह, विधायक
सदर रघुराज सिंह शाक्य, नफीसुल हसन अंसारी आदि उपस्थित रहे।