फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधान के बेटे और भतीजे को मारी गोली

Thu, 27 Aug 2015 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पुरानी रंजिश को लेकर ग्राम प्रधान के बेटे व भतीजे को गोली मार दी गई। दोनों मिनी पीजीआई में भर्ती है, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। देर रात हुई फायरिंग से गांव में दहशत है। 

भरथना थाना क्षेत्र के गांव सरायचौरी के प्रधान पति छुन्नाबाबू का गांव के ही कुछ लोगों से पुरानी रंजिश चल रही है। मंगलवार देर रात कुछ लोगों ने छुन्ना बाबू को घर से बाहर बुलाया और पिटाई शुरू कर दी। उनके चिल्लाने पर प्रधान का बेटा नौमित (28) एवं भतीजा सचिन (22) बचाने दौड़े।
विज्ञापन


इस बीच हमलावरों ने फायरिंग शुरू कर दी। गोली लगने से नौमित और सचिन लहूलुहान होकर गिर पड़े। इस बीच दूसरे पक्ष के लोग भाग निकले। आनन-फानन में दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां हालत गंभीर देख चिकित्सक ने मिनी पीजीआई सैफई रेफर कर दिया गया। घटना से गांव में तनाव की स्थिति है।
विज्ञापन


एसएसपी मंजिल सैनी ने बताया कि पुराने विवाद के कारण फायरिंग हुई है। दो घायल हैं। अभी तहरीर नहीं मिली है। जांच पड़ताल की जा रही है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें