फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भत्ते की चाहत में बेरोजगारों का रेला

Wed, 26 Aug 2015 12:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
शासन ने अभी सिर्फ बेरोजगारी भत्ता योजना को शुरू करने के संकेत भर दिए हैं, लेकिन अभी से ही सेवायोजन कार्यालय में भत्ता की चाहत रखने वालों की भीड़ उमड़नी शुरू हो गई है। इस बार भत्ता उन्हीं को मिलेगा, जिनका सेवायोजन कार्यालय में ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन है।
विज्ञापन


सेवायोजन कार्यालय के पोर्टल पर इटावा जिले के लोगों का पंजीकरण भी शुरू हो गया है। अभी जिले में भत्ता के संबंध में कोई शासनादेश नहीं आया है। आदेश सिर्फ ऑनलाइन पंजीकरण कराने को लेकर आया है। सेवायोजन कार्यालय में जिले के 53,374 पुरुष तथा 28,333 महिलाएं पंजीकृत हैं।

नई व्यवस्था के तहत नए बेरोजगारों के साथ जो पूर्व में पंजीकृत हैं उन्हें भी अपना रजिस्ट्रेशन ऑनलाइन करना होगा।
आवेदकों को सेवायोजन कार्यालय की वेबसाइट sewayojan.org पर पंजीकरण करना होगा। इसके बाद उनके मोबाइल नंबर पर पासवर्ड आएगा।

पासवर्ड मिलने के बाद लागिन में जाकर प्रोफाइल खोलें और मांगी गई सूचनाओं को अपलोड करें। इस पोर्टल पर आवेदकों को अभी शैक्षिक दस्तावेजों की स्केन कॉपी के साथ अपना फोटो भी अपलोड करना होगा। अभ्यर्थी के मोबाइल पर आवंटित पंजीयन संख्या का एसएमएस प्राप्त हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंजीयन संख्या का एसएमएस प्राप्त होते ही पासवर्ड से प्रोफाइल में जाकर फोटोयुक्त पंजीयन कार्ड डाउनलोड किया जा सकेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें