भरथना। कोतवाली परिसर में शनिवार को आयोजित थाना समाधान दिवस आश्वासन दिवस बनता जा रहा है। कोतवाली परिसर में दिन भर में छह शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें से दो शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण हो सका। शेष मामलों के निस्तारण के लिए संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश दिए गए।
थाना समाधान दिवस में इंस्पेक्टर क्राइम अरिमर्दन सिंह के समक्ष नगला छोटे निवासी दशरथ सिंह, विकास यादव व शिववीर ने गांव में आम रास्ता बनाए जाने को लेकर शिकायत दर्ज कराई। वहीं झिंदुआ गांव निवासी शिवदास ने आम रास्ता खुलवाए जाने की मांग की। इसके अलावा सोरों थाना क्षेत्र के तैयापुरा गांव निवासी राजेंद्र सिंह ने वसीयत से जुड़ी भूमि विवाद को लेकर शिकायती पत्र सौंपा।
थाना समाधान दिवस में कुल छह फरियादियों ने शिकायती पत्र दिया। इनमें से दो का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया, जबकि अन्य मामलों में जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए गए।इस दौरान एसआई इद्दू हसन सहित अन्य पुलिसकर्मी व राजस्व विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे।
इटावा। थाना चौबिया में समाधान दिवस में कुल पांच शिकायतें आई। थाना प्रभारी प्रभारी महेंद्र सिंह ने इन मामलों की सुनवाई की। पांच शिकायतों में राजस्व की दो मामलों की थी। समाधान दिवस में लेखपाल न होने की वजह से राजस्व की शिकायतों का निस्तारण नहीं हो सका।