फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिपाही के घर से 16 लाख का माल साफ

Sun, 01 May 2016 10:41 PM IST
अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
जैनपुर गांव में महिला सिपाही के आवास में चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान । - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चौबिया थाना क्षेत्र के गांव जैनपुर में चोर शाहजहांपुर जिले में तैनात महिला सिपाही के घर से 16 लाख रुपये जेवर, नकदी आदि चुरा ले गए। घर के बरामदे सो रहे उसके भाई व भाभी को चोरों के आने की भनक तक नहीं लग सकी। सुबह जानकारी होने पर पुलिस को सूचना दी गई । पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन



जैनपुर थाना चौबिया निवासी शशि यादव पत्नी स्व. विनोद यादव शाहजहांपुर जिले में सिपाही के पद पर तैनात है। जैनपुर में उसके घर पर उसका भाई अमित अपनी पत्नी सोनिका के साथ रहता है।


शनिवार रात को अमित व उसकी पत्नी सोनिका घर के बरामदे में सो रहे थे। रात के समय घर के पिछवाडे़ से बदमाश उनकी छत पर चढ़ आए। चोर झीने के रास्ते से मकान में प्रवेश कर गए। चोरों ने कमरों में घुसकर उसमें रखे बक्से व अलमारी के लॉक तोड दिए और उनमें रखी नकदी व जेवर चुरा ले गए। बरामदे में लेटे अमित व उसकी पत्नी को चोरी की भनक नहीं लग सकी।
विज्ञापन



रविवार सुबह चार बजे जब सोनिका को सर्दी लगी तो वह चादर लेने के लिए कमरे में गई। कमरे मेें खुली अलमारी व बक्से देख वह दंग रह गई, उसने अपने पति को जगाया और चोरी होने की जानकारी दी।  दोनों ने जब देखा तो सारा सामान अस्त व्यस्त पडा था। उन्होंने बक्से व अलमारी में जाकर देखा तो सारा सामान गायब था। अमित ने बताया अलमारी व बक्सों में उसके व उसकी बहन शशि के जेवर नकदी व सामान रखा था, जिसे चोर चुरा ले गए। इसके अलावा चोर बक्से में रखे 45 हजार रुपये भी चुरा ले गए।


बताया कि चोरी गए जेवरों की कीमत लगभग 16 लाख रुपये है। चोरी की सूचना मिलने पर चौबिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। सोनिका ने इस संबंध में थाने में तहरीर दी है। एसओ चौबिया जेपी यादव ने बताया कि मामला संदिग्ध लग रहा है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें