फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘मुलायम ने विकास केवल घर का किया’

Thu, 25 Jun 2015 10:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
‘मुलायम ने वोट सबका लिया लेकिन विकास घर का किया।  समाजवाद के नाम पर सैफई  में जनता के पैसे का दुरुपयोग कर नाच-गाने का आनंद लिया। इस प्रदर्शन में अरबों रुपया पानी की तरीके बहाया गया। इतना ध्यान यदि गरीबों और किसानों पर सरकार देती तो शायद सूबे में कोई किसान आत्महत्या न करता।’
विज्ञापन


यह बात भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष प्रकाश शर्मा ने कहा। वह गुरुवार को तहसील चकरनगर पर प्रदर्शन कर रहे भाजपाइयों को संबोधित कर रहे थे। बतौर मुख्य अतिथि उन्होंने सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह पर जमकर निशाने साधे।

उन्होंने कहा कि मुलायम सिंह ने पिछड़े के नाम पर  पाल, भुर्जी, सविता, राजपूत, रावत आदि जातियों क ा शोषण किया। अति पिछड़ी इन जातियों से अब तक कोई चौकीदार तक नहीं बना है। जबकि मुलायम के रिश्तेदार  और परिवार के लोग मुंशी से लेकर मुख्यमंत्री तक की कुर्सी पर विराजमान हैं।
विज्ञापन


प्रदेश में जितने भी आयोग हैं, उनकी  कुर्सियों पर भ्रष्टाचार करने के लिए सपा के एजेंट बैठा दिए गए हैं। प्रदेश की बिगड़ती कानून व्यवस्था, सरकारी सेवाओं में भ्रष्टाचार व किासनों को मुआवजा वितरण में सौतेला व्यवहार के खिलाफ भाजपाइयों ने प्रदेश सरकार को घेरते हुए धरना-प्रदर्शन का यह कार्यक्रम आयोजित किया था।

बाद में भाजपाइयों ने एसडीएम को ज्ञापन भी सौंपा। प्रदर्शन के दौरान पूर्व विधायक नीरज चतुर्वेदी ने दावा करते हुए कहा कि  2017 में होने वाले विधान सभा चुनाव में लोग परिवर्तन कर भाजपा की सरकार बनाएंगे। मेजर सुनील दत्त द्विवेदी ने कहा कि पूरे प्रदेश में कानून व्यवस्था चौपट है।

अध्यक्षता जिलाध्यक्ष गोपाल मोहन शर्मा की। उन्होंने कहा कि इटावा का प्रमुख हिस्सा पार-पट्टी क्षेत्र है। इसकी दुर्दशा के लिए  मौजूदा सपा सरकार जिम्मेदार है।

धरने में  डा. रमाकांत शर्मा, राजेंद्र गुप्ता, हरनाथ सिंह, विकास भदौरिया, गगन चतुर्वेदी, शेखर चौहान, मनीष यादव पतरे, राम कुमार चौधरी, शिव महेश दुबे, सतेंद्र राजावत, भीम सिंह परिहार, ओमेन्द्र सिंह, बालमुकुन्द सिंह, लालाराम गौतम, सावित्री कठेरिया, धर्मेंद्र यादव, मंगल सिंह, मोना चौबे, प्रवीन दीक्षित, मानू तिवारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें