फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फुहारों से खुशनुमा हुआ मौसम, मिली राहत

Wed, 24 Jun 2015 11:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
रिमझिम फुहारों से मौसम खुशनुमा हो गया। उमस भरी गर्मी से परेशान लोगों को बारिश की बूंदों से कुछ राहत मिली है। मंगलवार की रात को तेज हवा के साथ बारिश हुई थी। बुधवार को तेज धूप के बाद शाम को फिर बादल छा गए।
विज्ञापन


तेज हवा चलने से उमस से राहत मिली। अधिकतम तापमान में भी 0.6 डिग्री सेल्सियस की मामूली गिरावट हुई। इस बारिश के साथ ही किसानों को भी मानसून के शुरू होने की उम्मीद जगी है।

जून माह के शुरू होने के साथ ही उमस भरी गर्मी ने लोग हलाकान होने लगे थे। आसमान से बरसती आग से दोपहर के वक्त बाजार में सन्नाटा पसरा नजर आ रहा था। तपती धूप से सड़क तवे जैसी गरम हो जाती थीं।
विज्ञापन


तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। विगत चार-पांच दिन से तापमान में गिरावट तो शुरु हुई थी लेकिन नमी में बढ़ोत्तरी होने से उमस में इजाफा हो गया था। नतीजतन गर्मी ने लोगों की बेचैनी बढ़ा रखी थी।

मंगलवार की रात तेज हवा चली और करीब एक घंटे तक बारिश हुई। इससे परेशान लोगों को गर्मी से राहत मिली। बुधवार को तापमान घटकर अधिकतम 41.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 24.2 डिग्री सेल्सियस रह गया। ऐसे में सुबह भी अपेक्षाकृत कम गर्म रही। दिन के समय कभी बादल तो कभी धूप के निकलने से लोगों को कुछ राहत अवश्य मिली।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें