बढपुरा थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर चेकिंग के दौरान चंबल पुल के पास से एक कार से तस्करी कर लाई जा रही 12 पेटी देशी शराब, दस पेटी बियर समेत एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।
चौकी प्रभारी उदी संजय सिंह को मुखबिर से सूचना मिली कि एक कार से भारी मात्रा में भिंड से तस्करी कर शराब लाई जा रही है। उन्होंने पुलिस फोर्स के साथ चंबल पुल के पास वाहनों की चेकिंग शुरू कर दी। भिंड से आती कार को पुलिस ने जब रुकने का इशारा किया तो चालक ने स्पीड बढ़ा दी।
पुलिस ने पीछा कर कार को आगे जाकर रोक लिया। तलाशी में कार से 12 पेटी शराब बरामद की गई। पुलिस ने कार चालक प्रबल प्रताप सिंह पुत्र राम चंद्र सिंह निवासी कोरथ नावली थाना जैतपुरा जिला आगरा को हिरासत में लिया। पुलिस ने कार से 12 पेटी देशी शराब व 10 पेटी बियर की बरामद की।
पूछताछ में प्रबल ने बताया कि 19 अक्तूबर को पंचायत चुनाव होना है। यह शराब चुनाव के लिए ले जाई जा रही थी। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद उसे जेल भेज दिया।