आमिर मेव को मैन आफ द मैच का पुरूस्कार देते सचिव शफीक खान
- फोटो : अमर उजाला
जीआईसी मैदान पर चल रहे युवा जोश 20-20 कप का दूसरा सेमीफाइनल मैच शनिवार को खेला गया। सेमीफाइनल मुकाबले में शौर्य क्लब ने सांई क्लब को 41 रन से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल में शौर्य क्लब का मुकाबला एसएमजीआई की टीम से होगा।
शनिवार को खेले गए मैच में शौय क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 15 ओवरों में सात विकेट पर 177 रन बनाए, जिसमें आमिर मेव ने 47, सलीम हुसैन ने 40, कुसुमवीर यादव ने 22 रन बनाए। सांई की ओर से अजय यादव ने तीन, गुड्डू खान व सौरभ ने दो -दो विकेट लिए। जवाब में उतरी सांई क्लब की टीम 15 ओवरों में चार विकेट पर 136 रन ही बना सकी, जिसमें लल्ला मेव ने 33, अब्बास ने नाबाद 28, आशीष दुबे व अतुल ने 19-19 रन बनाए। शौर्य की ओर से ऋषि, इरशाद व शशांक ने एक-एक विकेट लिया। मैन आफ द मैच आमिर मेव को चुना गया।
मैच की अंपायरिंग मनी यादव, नाजिम अब्बासी व स्कोरिंग अरुण सिंह ने की। मैन आफ द मैच का पुरस्कार टूर्नामेंट सचिव शफीक खान ने आमिर मेव को दिया। इस मौके पर ईसीए अध्यक्ष सर्वेश चौहान, विवेक तिवारी, अशोक द्विवेदी, ओमकार नाथ वर्मा, अरशद हुसैन, सलीम, सददाम, फैजान, नाविश, शहंशाह आदि मौजूद रहे। सचिव शफीक खान ने बताया कि फाइनल मैच रविवार एक मई को दोपहर एक बजे से खेला जाएगा।