फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़े गले फल फिंकवाए, चाट और सिकंजी का लिया नमूना

Sun, 01 May 2016 12:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
बलराम सिंह चौराहे पर चाट की दुकान से नमूना लेते खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
खाद्य एवं अपमिश्रण विभाग ने शनिवार को खाद्य सुरक्षा एवं स्वच्छता की दृष्टि से अभियान चलाया। अभियान में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गए। सड़े गले फल फिंकवाए गए। मिड डे मील में बनी तेहरी का भी नमूना लिया गया।
विज्ञापन



मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी नादिर अली ने बताया कि खाद्य सुरक्षा अधिकारी मान सिंह निरंजन एवं प्रदीप कुशवाह ने पक्का तालाब चौराहा एवं बलराम सिंह चौराहा पर चेकिंग अभियान चलाया। यहां प्राथमिक विद्यालय में मिड डे मील को भी चैक किया गया। बच्चों के लिए बनाई गई तेहरी का नमूना लिया गया। साथ ही चौराहे पर पिंकू कुशवाह तथा नीरज कुमार की चाट का, सईद अहमद का फल का एवं मोहम्मद फारूक का सिकंजी का नमूना लिया गया। ठेलों पर पाए गए सड़े गले खाद्य पदार्थ एवं फल फिंकवाए गए।


खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने सभी दुकानदारों को निर्देशित किया वे अपने आसपास साफ सफाई का विशेष ध्यान रखें। दूषित खाद्य पदार्थों की बिक्री बिल्कुल न करें। बताया कि यह अभियान अभी जारी रहेगा। उन्होंने गन्ने का जूस बेचने वालों को चेतावनी दी कि वे आसपास गंदगी कतई न होने दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें