फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘स्मार्ट कार्ड पर नहीं कर रहे इलाज’

Thu, 13 Aug 2015 11:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
गरीबों को फ्री इलाज के लिए दिए गए स्मार्ट कार्ड अब उनकी गले की हड्डी बन गए हैं। ज्यादातर प्राइवेट अस्पताल संचालक स्मार्ट कार्ड पर गरीबों को फ्री इलाज मुहैया नहीं करा रहे हैं।
विज्ञापन


परेशान हाल लोगों ने जिलाधिकारी से शिकायत करके मदद के लिए गुहार लगाई है। गौरतलब है कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत गरीबों को फ्री इलाज मुहैया कराने के उद्देश्य से स्मार्ट कार्ड योजना शुरू की गई थी।

इसके तहत लाभार्थी अपने परिवार के किसी भी सदस्य का इलाज सरकारी तथा प्राइवेट अस्पताल में तीस हजार रुपये की निर्धारित सीमा तक करा सकता है। स्मार्ट कार्ड पर इलाज करने वाले प्राइवेट अस्पतालों को जब भुगतान नहीं हुआ तो कई प्राइवेट अस्पतालों ने इलाज करना ही बंद कर दिया।
विज्ञापन


अब मरीज प्राइवेट अस्पताल जाते हैं तो उन्हें स्मार्ट कार्ड पर इलाज नहीं मिलता। इसी के चलते गरीबों ने पूरे मामले की शिकायत डीएम नितिन बंसल से की। शिकायकर्ताओं का आरोप है कि स्मार्ट कार्ड पर जिले के किसी भी प्राइवेट अस्पताल में उनका इलाज नहीं हो रहा है। लोग स्मार्ट कार्ड लेकर अस्पतालों के चक्कर काट रहे हैं।

अस्पताल संचालकों का कहना है कि उनका पिछला बकाया नहीं हुआ, इसलिए इलाज नहीं कर रहे हैं। पीड़ितों ने डीएम से प्राइवेट अस्पतालों में स्मार्ट कार्ड पर इलाज की व्यवस्था कराने की मांग की।

शिकायत करने वालों में रजमऊ के विवेक कुमार, खितौरा के कप्तान सिंह, मुगलपुर के राममहेश, खितौरा के मदन सिंह, सुनील कुमार यादव खितौरा, उपेंद्र कुमार जुगरामऊ, सुरेंद्र सिंह गोपियागंज आदि सहित भारी संख्या में अन्य ग्रामीण शामिल रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें