इटावा। सैफई थाना क्षेत्र के छिमारा-जसवंतनगर मार्ग पर भाई के साथ जा रहे मासूम की तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से मौत हो गई। बुधवार सुबह आठ बजे अनमोल (6) पुत्र सुनील कुमार निवासी रायनगर थाना बेदपुरा अपने भाई अनिकेत (10) के साथ खेत पर जा रहा था।
जैसे ही दोनों जसवंतनगर-छिमारा रोड पर पहुंचे तभी जसवंतनगर की ओर से आ रहे तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी थी। हादसे में अनमोल गंभीर रूप से घायल हो गया।परिजन अनमोल को मेडिकल यूनिवर्सिटी सैफई ले गए, जहां पर गुरुवार सुबह उसकी मौत हो गई।
अस्पताल की सूचना पर वैदपुरा थाना पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम कराया है। थाना प्रभारी मोहम्मद हामिद सिद्दीकी ने बताया है कि पीड़ित परिवार की शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।