फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: शताब्दी, गोमती, मगध समेत छह ट्रेनें रहीं निरस्त, यात्री परेशान

Sun, 11 Oct 2026 11:40 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
फोटो 20: इटावा जंक्शन पर ट्रेनों का इंतजार करते यात्री। संवाद
विज्ञापन
इटावा। सीजेपी के प्रदर्शन के चलते लगातार दूसरे दिन हावड़ा-दिल्ली रूट पर अप-डाउन में चलने वाली शताब्दी, गोमती, मगध समेत छह ट्रेनें निरस्त रहीं। इन ट्रेनों के निरस्त रहने से कानपुर, प्रयागराज व दिल्ली जाने के लिए यात्रियों को परेशान होना पड़ा। इससे स्पेशल समेत लोकल ट्रेनों में दबाव रहा। लोगों ने गैलरी, वॉशरूम व पायदान पर लटककर यात्रा की।
विज्ञापन

रविवार को सीजेपी के प्रदर्शन की वजह से हावड़ा-दिल्ली रूट पर अप-डाउन में कई ट्रेनें निरस्त रहीं। इसमें दिल्ली से कानपुर आने वाली शताब्दी एक्सप्रेस निरस्त रहीं। इसी तरह लखनऊ से दिल्ली जाने वाली गोमती एक्सप्रेस निरस्त रहीं। इसके अलावा दिल्ली से कानपुर आने वाली मगध एक्सप्रेस, शकूरबस्ती-प्रयागराज स्पेशल ट्रेन, न्यू दिल्ली -प्रयागराज स्पेशल ट्रेन, जम्मू तवी-संभलपुर एक्सप्रेस निरस्त रहीं।
कई ट्रेनों के निरस्त होने से यात्रियों को परेशानी हुई। इन ट्रेनों के निरस्त होने से आगरा व कानपुर जाने वाली स्पेशल समेत लोकल ट्रेनों में यात्रियों को अधिक दबाव रहा। इन ट्रेनों में पीछे से ही भीड़ चल रही थी। ऐसे में महिलाएं, वृद्ध व बच्चों को ट्रेनों में चढ़ने में परेशानी हुई। कई ट्रेनों के निरस्त होने की वजह कई लोगों ने बस व अन्य संसाधनों से गंतव्य के लिए रवाना हुए। इसमें समय के साथ अधिक रुपये खर्च हुए।

फोटो 20: इटावा जंक्शन पर ट्रेनों का इंतजार करते यात्री। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें