फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: डेंगू के छह व टाइफाइड के दो मरीज पॉजिटिव मिले

Sun, 25 Oct 2026 12:19 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। जिले में लगातार डेंगू के मामले में बढ़ रहे हैं। इसमें बच्चे, बड़े व वृद्ध डेंगू की चपेट में आ रहे हैं।शनिवार को संयुक्त जिला अस्पताल में 208 मरीजों में डॉक्टर ने डेंगू, टाइफाइड मलेरिया के लक्षण दिखने पर उनके खून की जांच करवाई गई। इस दौरान 42 मरीजों की डेंगू की जांच की गई, इसमें छह मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई।
विज्ञापन

इसी तरह 89 मरीजों की टाइफाइड की जांच की गई। इसमें दो मरीज पॉजिटिव पाए गए जबकि 77 मरीजों की मलेरिया की जांच की गई, जिसमें एक मरीज पॉजिटिव नहीं मिला। डेंगू मिले छह मरीजों में चार मरीजों को जिला अस्पताल में पहले से इलाज चल रहा था। सीएमएस डॉ. पारितोष शुक्ला ने बताया कि डेंगू के लक्षण दिखने पर उनकी जब जांच की गई तो उसमें डेंगू की पुष्टि हुई। सभी मरीजों का पैरामेडिकल टीम की निगरानी में इलाज चल रहा है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें