सैफई पीजीआई में भर्ती छह कोरोना मरीज ठीक हो गए हैं। सोमवार को उन्हें घर भेज दिया गया। कुलपति प्रो. राजकुमार ने बताया कि आगरा से आए गए सभी 71 मरीज ठीक होकर घर भेजे जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि इन मरीजों को 23 अप्रैल यहां लाया गया था।
कुलपति ने बताया कि आगरा से छह और मरीज आए हैं। पहले से पांच मरीज भर्ती हैं। पीजीआई के कोरोना अस्पताल में अब 11 मरीजों का इलाज किया जा रहा है। इन मरीजों को तीन बार ताजा व पौष्टिक भोजन के साथ दो बार आयुर्वेदिक काढ़ा भी दिया जाता है।
योगासन भी कराए जा रहे हैं। स्वस्थ होने वाले सभी लोगों को 14 दिन होम क्वारंटीन रहने की सलाह दी गई है।
प्रतिकुलपति डॉ. रमाकान्त यादव, ओएसडी डॉ. शैलेन्द्र कुमार यादव, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आदेश कुमार, लवली जेम्स, कोरोना के नोडल अधिकारी डॉ. रमाकांत रावत, मीडिया प्रभारी डॉ. अमित सिंह ने कोरोना को हराने वाले सभी छह लोगों को तालियां बजाकर विदा किया।