फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: छह कंपनियां 400 पदों पर करेंगी भर्तियां

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। जिला सेवायोजन कार्यालय और मॉडल कॅरिअर केंद्र 11 मई को एक रोजगार मेले का आयोजन कराने जा रहा है। इसमें छह कंपनियां 400 पदों के लिए भर्तियां करेंगी।
विज्ञापन


मेले में कक्षा 10 से स्नातक, डिप्लोमा और आईटीआई योग्यताधारी अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं। श्री राम पिस्टन और रिंग्स कंपनी 200 एनएपीएस प्रशिक्षु पदों पर भर्ती करेगी। इसके लिए 18 से 30 वर्ष के पुरुष अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। शैक्षिक योग्यता 10वीं, 12वीं, डिप्लोमा, आईटीआई (सभी व्यवसाय) या स्नातक है।
चयनित प्रशिक्षुओं को 16 हजार रुपये मासिक वेतन मिलेगा, जिसमें वर्दी, भोजनालय और बीमा निशुल्क होगा, और तैनाती गाजियाबाद में होगी। टाटा मोटर्स कंपनी भी 200 उत्पादन प्रशिक्षु पदों पर भर्ती करेगी जिसमें 18 से 25 वर्ष के पुरुष और महिला अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। शैक्षिक योग्यता समान है और मासिक वेतन 16,250 रुपये होगा, जिसमें समान सुविधाएं मिलेंगी व तैनाती पंतनगर में होगी।
विज्ञापन

इच्छुक अभ्यर्थी जिला सेवायोजन कार्यालय के जालस्थल rojgaarsangam.up.gov.in पर जा सकते हैं। वे राष्ट्रीय कॅरिअर सेवा के जालस्थल ncs.gov.in पर भी पंजीकरण कर सकते हैं। इंटरनेट के माध्यम से स्वयं को पंजीकृत करके मेले के विकल्प में आवेदन करें। 11 मई सुबह 10 बजे जिला सेवायोजन कार्यालय, पक्का तालाब, इटावा में उपस्थित हों। अपने व्यक्तिगत विवरण की कम से कम पांच प्रतियां साक्षात्कार के लिए साथ लाएं। मेले में भाग लेने के लिए कोई मार्ग व्यय देय नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें