फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वृक्षों को राष्ट्रीय संपत्ति घोषित करें : दर्शन सिंह

Wed, 24 Jun 2015 11:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्रीय समाजसेवा समिति के संस्थापक अध्यक्ष एवं राज्य सभा सांसद बाबू  दर्शन सिंह यादव  ने हरे-भरे वृक्षों  को राष्ट्रीय संपदा घोषित करने की मांग सरकार से की है ताकि पर्यावरण को बचाया जा सके।
विज्ञापन


साथ ही उन्होंने पर्यावरण बचाने के लिए पर्यावरण सेना गठित करने का एलान किया। श्री यादव ने बुधवार को अपने आवास पर मीडिया से यह बात कही।

सांसद श्री यादव ने कहा कि पेड़ लगाने से ज्यादा रोपे गए पेड़ों को बचाने की जरूरत है। वन और उद्यान विभाग वृक्षारोपण तो कर रहे हैं लेकिन उनकी रक्षा नहीं कर पा रहे हैं। पेड़ों को बचाने के लिए पर्यावरण सेना का गठन किया जा रहा है। केंद्रीय समाज सेवा समिति के सदस्यों को सेना में शामिल किया जाएगा।

यह सेना पहले इटावा, औरैया, एटा, मैनपुरी, फिरोजबाद, कन्नौज, कानपुर देहात में अभियान  शुरू करेगी। इसके बाद इसे अन्य प्रांताें में भी सक्रिय किया जाएगा। पर्यावरण दिवस दो जुलाई को सद्भावना कालेज इटावा रोड पर समिति की बैठक की जा रही है। इसमें यज्ञाचार्य और पुरोहितों को बुलाया गया है।
विज्ञापन


सुप्रीम क ोर्ट के आदेश के बाद भी हम तालाबों की रक्षा नहीं कर पा रहे हैं, जहां पर तालाब थे वहां शानदार भवन खड़े कर दिए गए हैं। उन्हाेंने बताया कि इटावा की सीमा में यमुना का बीओडी 39 हो गया है। पंचनद जहां पर चंबल, सिंध, क्वारी तथा पहूज नदियां मिलती हैं वहां पर बीओडी 02 है।

पर्यावरण प्रदूषित होने से मथुरा में 10 से 15 साल के बच्चों को सबसे अधिक कैंसर हो रहा है। इसी प्रकार बांदा में किडनी फेल होने की खबरें मिल रही हैं।

नई तकनीक में अब सड़क निर्माण तथा अन्य कार्यों के लिए पेड़ों को काटने की जरूरत नहीं होगी। एक ऐसी मशीन आ गई  है जो पेड़ को एक स्थान से उखाड़कर दूसरे स्थान पर प्लांट कर देगी। पॉलीथिन भी प्रदूषण का मुख्य कारण है।  इसे जला देने से कई प्रकार की गैसें निकलती है जो स्वास्थ्य के लिए घातक है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें