फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छीना-झपटी में चली गोली, एलआईसी एजेंट की मौत

Tue, 01 Mar 2016 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
दोस्तों के साथ निमंत्रण में जा रहे एलआईसी एजेंट की छीना-झपटी में रिवॉल्वर की गोली लगने से मौत हो गई। गोली उसके पेट में जा लगी। आनन-फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया। जहां उसकी मौत हो गई।  मृतक के भाई ने गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


ग्राम पालीखुर्द निवासी जितवार सिंह का 32 वर्षीय पुत्र चंद्रप्रकाश एलआईसी में एजेंट था। वह पूर्व में गांव का बीडीसी सदस्य भी रह चुका है।

सोमवार की शाम वह पड़ोस के गांव जारपुरा निवासी अखिलेश एवं अंकेश उर्फ लालजी के साथ बाइक से सराय चौरी गांव में निमंत्रण में जा रहा था। सरायचौरी तिराहे पर चंद्रप्रकाश अपने दोस्त अखिलेश की लाइसेंसी रिवाल्वर देखने लगा।

वह रिवाल्वर चलाने की जिद करने लगा। अखिलेश ने मना किया। इसी बीच दोनों के बीच छीना-झपटी के बीच  रिवॉल्वर का ट्रिगर दबने से गोली चल गई। गोली चंद्रप्रकाश के पेट में जा घुसी।
विज्ञापन


उसे तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक के भाई अवधेश कुमार ने इस मामले में अखलेश के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें