फिल्म महिमा रुद्र धाम की शूटिंग करते कलाकार
- फोटो : अमर उजाला
देवी शारदा पब्लिक इंटर कालेज परिसर में सजे सेट पर फिल्म महिमा रुद्र धाम की गाने की शूटिंग की गई। चार मिनट अवधि का आइटम सोंग का शाट पूरा करने के लिए तीन घंटे का समय लगा। ये हिंदी फीचर फिल्म धार्मिक पृष्ठभूमि पर आधारित है।
ग्राम धरवार में एमटीएस फिल्म प्रोडक्शन बैनर तले भक्ति हिंदी फीचर फिल्म महिमा रूद्र धाम की शूटिंग हुई। इस फिल्म के निर्माता प्रमोद कुमार एड्स व सिम्मी भाटिया निदेेशक मनोज यादव और ललित अग्रवाल अभिनव मिश्रा और लेखक मनजीत सिंह हैं। धरवार गांव में हुई शूटिंग में एक दबंग प्रधान अपने साथियों के साथ शराब पीकर डांसर पूजा गुप्ता से आइटम सोंग सुनता है। ये गाना सिर्फ चार मिनट का है। इसको फिल्माने में तीन घंटे का समय लगा। यह फिल्म दो घंटे की हैं। फिल्म निर्माता प्रमोद ने बताया कि इस फिल्म की शूटिंग सीतापुर में स्थित रूद्र धाम मंदिर से प्रारंभ हुई। इस फिल्म में मेन हीरो का किरदार मनजीत सिंह और हीरोइन अंजली पांडे ने निभाया हैं। हीरो एक बिगड़ा हुआ जुआरी शराबी मवाली किस्म का है। जो कि आगे चलकर शिवजी की शरण में पहुंचकर सुधर जाता हैं। जनपद इटावा में आगे धरवार, जसवंतनगर, बलरई ब्राम्हणी देवी मंदिर पर बीहणी इलाके में भी शूटिंग होगी। ये फिल्म कम बजट की होगी। जो ग्रामीणों को बहुत पसंद आएगी।