फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

।ोतवाल के रवैये से भड़के नायब तहसीलदार

विज्ञापन
:ोटो संख्या 31 नायब तहसीलदार अवनीश कुमार - फोटो : ETAWHA
विज्ञापन
पटाखा फैक्टरी को सीज करने पहुंचे सदर क्षेत्र के नायब तहसीलदार कोतवाल के बोलने के रवैये से काफी भड़क उठे। मसला बृहस्पतिवार शाम का है। नायब तहसीलदार अवनीश कुमार ने कोतवाल रमेश सिंह पर अमर्यादित आचरण करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

घटना को लेकर एएसपी सिटी रामयश सिंह ने बताया कि दोनों के बीच कहने व सुनने में कुछ संशय पैदा हो गया था। अब सब ठीक हो गया है।
कोतवाली पुलिस ने बृहस्पतिवार को पचराहा के पास अली कालोनी में अवैध रूप से संचालित पटाखा फैक्टरी पकड़ी थी।
सिटी मजिस्ट्रेट के निर्देश पर सदर नायब तहसीलदार अवनीश कुमार उसे सीज करने पहुंचे थे। तभी दोनों के बीच तू-तू मैं-मैं हो गई।
नायब तहसीलदार ने मीडिया को बताया कि कोतवाल का व्यवहार अमर्यादित था, जो निंदनीय है।
सदर तहसीलदार एनराम ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में आया है। वहीं एएसपी रामयश सिंह ने कहा कि बातचीत में कुछ गलतफहमियां हो जाती हैं। कुछ कहा जाता है और कुछ सुना जाता है। अपने हिसाब से लोग अर्थ लगाते हैं। एसडीएम व सीओ ने दोनों अधिकारियों को समझा दिया है और वह संतुष्ट भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें