फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भरथना स्टेशन पर रोकी गई श्रमिक स्पेशल ट्रेन

विज्ञापन
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन पर श्रमिक स्पेशल ट्रेन शुक्रवार को भी रोकी गई। पानी भरने के लिए गाड़ी से उतरे यात्रियों से जीआरपी ने सोशल डिस्टेंसिंग अनुपालन कराया। वहीं कुछ समाजसेवियों ने यात्रियों को पैकेट बंद बिस्कुट वितरित किए।
विज्ञापन

शुक्रवार को सुबह 8 बजे करीब डाउन रेल लाइन पर भरथना रेलवे स्टेशन पर दिल्ली की ओर आने वाली ट्रेन संख्या 9326 रोकी गई । ट्रेन संख्या 4628 सुबह 8:32 बजे से 8:41 तक खड़ी रही इसी प्रकार ट्रैन नंबर 9007 सुबह 9: 05 बजे से 10 मिनट बाद कानपुर की ओर रवाना की गई।
ट्रेन संख्या 4604 को भी 5 मिनट के ठहराव के बाद 9:40 बजे गंतव्य की ओर रवाना किया गया।
जीआरपी चौकी इंचार्ज नकुल सिंह ने बताया कि श्रमिकों को पानी की आवश्यकता होने पर प्लेटफॉर्म पर स्थित पानी की टंकियों व हैंडपंप से पानी लेने के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराया जा रहा है। रेलवे प्रशासन द्वारा प्लेटफॉर्म पर लगे नलों को सैनिटाइज किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें