फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: भाजपा पर मनमानी का आरोप लगाकर धरना देने पहुंचे शिवपाल

विज्ञापन
फोटो 13::::डीएम से एसआईआर की समस्याओं को लेकर चर्चा करते सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह य
विज्ञापन
इटावा। भाजपा पर एसआईआर प्रक्रिया प्रभावित करने का आरोप लगाकर बुधवार सुबह सपा राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव कलक्ट्रेट परिसर में धरना देने पहुंच गए। जानकारी पर पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों में खलबली मच गई। डीएम और एसएसपी ने कार्यालय में ही बैठाकर उनकी समस्या सुनीं। एसआईआर में होने वाली समस्याओं का समाधान कराने और मंगलवार को बीएलओ के साथ मारपीट करने के आरोपी भाजपा मंडल अध्यक्ष के खिलाफ जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया। करीब आधे घंटे की चर्चा के बाद शिवपाल सिंह अपने समर्थकों के साथ लौट गए।
विज्ञापन


सुबह लगभग 10 बजे शिवपाल सिंह यादव बड़ी संख्या में समर्थकों के साथ कलक्ट्रेट परिसर पहुंचे। उन्होंने डीएम शुभ्रांत कुमार शुक्ल से बात की। नाराजगी जाहिर करते हुए बताया कि जबरन सही मतदाताओं के भी फार्म सात भरवाकर वोट काटने का काम किया जा रहा है। उन्होंने मंगलवार को एक बीएलओ अश्वनी कुमार को पीटे जाने का भी मुद्दा उठाया।
कहा कि भाजपा का मंडल अध्यक्ष खुलेआम सपा से जुड़े लोगों के वोट काटने के लिए बीएलओ पर दबाव बना रहे हैं। डीएम ने अपने कार्यालय में एसएसपी बृजेश श्रीवास्तव को भी बुलवाया। दोनों अधिकारियों ने समस्या का जल्द समाधान का आश्वासन दिया। डीएम ने जांच कराकर एसएसपी को कार्रवाई के निर्देश दिए। शिवपाल सिंह यादव ने बताया कि वह धरना देने के मन से आए थे लेकिन डीएम-एसएसपी ने समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। यदि जल्द ही कार्रवाई नहीं की गई तो धरना देकर संघर्ष शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें