फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवपाल ने जसवंतनगर से किया नामांकन

Tue, 31 Jan 2017 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
विज्ञापन
नामांकन करते शिवपाल सिंह यादव। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नामांकन प्रक्रिया के अंतिम दिन मंगलवार को जिले की तीनों विधानसभा सीटों से कुल 24 प्रत्याशियों ने पर्चे दाखिल किए। जसवंतनगर सीट से यूपी के पूर्व मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने सपा प्रत्याशी के रूप में नामांकन किया। जबकि इटावा विधान सभा सीट से आशीष सिंह राजपूत ने लोकदल पार्टी से पर्चा भरा। इटावा सीट पर 12 और जसवंतनगर व भरथना सुरक्षित सीट से छह-छह नामांकन किए गए।
विज्ञापन

मंगलवार को सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त रहे। दोपहर करीब सवा 12 बजे शिवपाल सिंह यादव पुत्र सुघर सिंह  बहनोई ब्लाक प्रमुख अजंट सिंह यादव, सांसद तेज प्रताप सिंह यादव के साथ कलक्ट्रेट पहुंचे। यहां उन्होंने आरओ हंसराज यादव के समक्ष जसवंतनगर विधानसभा सीट से सपा प्रत्याशी के रूप में पर्चा भरा। नामांकन के अंतिम दिन इटावा सीट से आशीष राजपूत पुत्र लाखन सिंह ने भी लोकदल पार्टी से नामांकन पत्र दाखिल किया। उनके साथ कृष्ण मुरारी गुप्ता, उदयराज आदि सपा से जुड़े लोग शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें