समायोजन रद्द होने के विरोध में मंगलवार को दूसरे दिन भी शिक्षामित्रों का विरोध प्रदर्शन जारी रहा। बीआरसी और नगर संसाधन केंद्र पर शिक्षामित्रों ने एकत्र होकर धरना प्रदर्शन किया। शिक्षामित्रों ने दो टूक कहा कि जब तक उन्हें हक नहीं मिलता तब तक संघर्ष जारी रहेगा। ताखा में तहसील दिवस के दौरान सभागार के सामने धरना दिया गया।
नगर संसाधन केंद्र पर आदर्श शिक्षामित्र वेलफेयर एसोसिएशन के बढ़पुरा ब्लाक अध्यक्ष बजरंगी लाल ने कहा कि जब तक हम शिक्षामित्रों को न्याय नहीं मिल जाता। तब तक शिक्षण कार्य समेत बीएलओ, पल्स पोलियो एवं परिवार सर्वेक्षण आदि ड्यूटियां नहीं करेंगे।
जिला कोषाध्यक्ष पवन शाक्य, दीपक तिवारी, ब्लाक अध्यक्ष भरथना देवेश यादव, बृजमोहन राजपूत जसवंतनगर, अवनीश परिहार चकरनगर, मनोज ताखा, धमेंद्र बसरेहर, अरुण सैफई, अगम राजपूत, सुरजीत सिंह, वीरेंद्र सिंह, सर्वेश राजपूत, मुकेश कुमार, दिलीप कुमार, सुखवीर यादव, रमेश राजपूत आदि मौजूद रहे।
ताखा क्षेत्र में शिक्षामित्रों ने कार्य बहिष्कार कर ब्लाक संसाधन केंद्र मामन पर बैठक की। जिसमें लड़ाई को हर स्तर पर लड़ने का निर्णय लिया गया। शिक्षामित्र तहसील सभागार के सामने पहुंचे और धरना दिया। एसडीएम दिनेश सिंह उनसे वार्ता की और उनकी मांगों को शासन तक भेजने का आश्वासन दिया।