फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: शेरनी जेसिका ने दिया शावक को जन्म

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। लायन सफारी की शेरनी जेसिका ने अपने नौवें शावक को जन्म दे दिया है। सफारी पार्क में खुशी की लहर है। चिकित्सक शेरनी और शावक की लगातार निगरानी कर रहे हैं।
विज्ञापन

सफारी पार्क की गॉडमदर कही जाने वाली जेसिका की तीन माह पहले बब्बर शेर कान्हा के साथ मेटिंग हुई थी। जनवरी में उसके गर्भवती होने की पुष्टि आईवीआरआई की रिपोर्ट में हुई थी। इसके बाद से उसकी निगरानी बढ़ा दी गई थी। मंगलवार रात शेरनी ने एक शावक को जन्म दिया। अब सफारी में शेर-शेरनियों व शावकों समेत सभी की संख्या 18 हो गई है।
शेरनी को उसके शावक के साथ विशेष सेल में रखा गया है। सीसीटीवी से उन पर नजर रखी जा रही है। डॉ. रॉबिन और उनकी टीम उनके स्वास्थ्य का परीक्षण कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि दोनों स्वस्थ हैं।
विज्ञापन

सफारी पार्क के निदेशक शेषमणि मिश्रा ने बताया कि जेसिका ने 31 जनवरी मंगलवार को शाम 6 बजकर 10 मिनट पर शावक को जन्म दिया है। डॉक्टर और सफारी प्रबंधन दोनों पर निगाह रखे हुए है।
ऐेसे बढ़ाया जेसिका ने कुनबा
शेर मनन और जेसिका से सफारी में सबसे पहले अक्टूबर 2016 में सुल्तान और सिम्बा पैदा हुए। इसके बाद मनन और जेसिका की मेटिंग से जनवरी 2018 में बब्बर शेर बाहुबली पैदा हुआ। जून 2019 में एक बार फिर शेर भारत, शेरनी रूपा और सोना पैदा हुई। दिसंबर 2020 में शेरनी गार्गी और नीरजा पैदा हुई जबकि अप्रैल 2020 में मनन और शेरनी जेनिफर से बब्बर शेर केसरी पैदा हुआ। जेनिफर और कान्हा की मेटिंग के बाद 2022 अगस्त में जेनिफर ने एक शावक को जन्म दिया है। नौवीं बार मां बनीं जेसिका सफारी की आन, बान और शान है। कीपर के अलावा किसी को जेसिका के पास जाने की इजाजत नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें