फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां का दुलार पा रहे शावक

Sun, 09 Oct 2016 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
विज्ञापन
asiatic lion of gir national park - फोटो : gujrattourism
विज्ञापन
लॉयन सफारी में दोनों शावक मां जेसिका का दुलार पा रहे हैं। सामान्य परवरिश देखकर सफारी प्रशासन भी राहत महसूस कर रहा है। हालांकि कम से कम एक सप्ताह तक शावकों की स्थिति अनिश्चित रहेगी।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के ड्रीम प्रोजेक्ट में इस समय सभी ध्यान नन्हे शावकों पर टिका है। शेर मनन और शेरनी जेसिका की मेटिंग से ये शावक पैदा हुए हैं। सीसीटीवी के जरिए 24 घंटे इन दोनाें नन्हें शावकों एवं उनकी मां जेसिका की हर एक्टिविटी पर नजर रखी जा रही है। सफारी सूत्र बताते हैं कि शेरनी जेसिका ने अब तक भोजन लेना शुरू नहीं किया है। शेरनी के लिए इस अवस्था में यह सामान्य बात है। आमतौर पर चार-पांच दिन के बाद ही शेरनी भोजन लेना शुरू करती है। ऐसे में एक-दो दिन बाद संभव है कि शेरनी खुराक लेना शुरू कर दे।
अभी शावकों ने अपनी आंखें नहीं खोली हैं और पूरी तरह से वह मां के दूध पर निर्भर हैं। यह बात सुखद है कि शेरनी जेसिका शावकों का पूरा ख्याल रख रही है। जिससे सफारी प्रशासन की चिंताएं कुछ कम हैं। बताया गया कि कम से कम 10-15 दिन बाद फिजिकल एक्जामिनेशन होने पर ही यह खुलासा होगा कि दोनों शावकों का जेंडर क्या है। सीसीटीवी के जरिए शावकों को जेंडर मालूम करना संभव नहीं है।
विज्ञापन


अन्य किसी शेरनी से नहीं उम्मीद
सफारी में जन्मे ये दो शावक ही प्रशासन की उम्मीद की किरण हैं। दरअसल अभी अन्य कोई शेरनी गर्भवती नहीं है। सफारी प्रशासन मेटिंग को लेकर खासा एहतियात बरत रहा है। खासतौर पर शेर व शेरनी के ब्लड रिलेशन को ध्यान में रखा जा रहा है। मालूम हो कि सफारी में मौजूद दो जोड़े शेर गीगो व हीर और ग्रीष्मा व मनन भाई-बहन का रिश्ता लिए हैं। यानि ऐसे शेर-शेरनी का पिता कॉमन है। जिनके बीच मेटिंग नहीं कराई जा सकती। एक अन्य शेर पटौदी की उम्र अभी सिर्फ 4 साल है। जो मेटिंग के लिहाज से उपयुक्त नहीं है। उधर एक अन्य शेरनी क्वारी अभी भी एनीमल हाउस में रखी गई है। मालूम हो कि यह शेरनी कैनाइन डिस्टेंपर बीमारी से जूझती रही है। इसे भी मेटिंग से दूर रखा जा रहा है। सूत्रों की मानें तो हीर और मनन की मेटिंग के प्रयास हुए हैं लेकिन सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन


वर्जन
लॉयन सफारी में अभी कोई अन्य शेरनी गर्भवती नहीं है। दोनों शावकों की स्थिति सामान्य है। उन पर पूरी नजर रखी जा रही है।
अनिल पटेल, डायरेक्टर, लॉयन सफारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें