फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

125 बसों में गए 15,000 बसपाई

Sun, 09 Oct 2016 12:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
विज्ञापन
बसपा की लखनऊ रैली के लिए लोगों को झंडी दिखाकर रवाना करते जोन कोआर्र्डिनेटर जितेंद्र बौद्ध। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बसपा प्रमुख पूर्व मुख्यमंत्री मायावती की रविवार को लखनऊ में होने वाली रैली के लिए शनिवार देर शाम बसपाई बसों से रवाना हुए। जोनल कोआर्डीनेटर जितेंद्र बौद्ध ने झंडी दिखाकर बसों को रवाना किया। बसपा नेताओं ने जिले से 15 हजार लोगों के रैली में शामिल होने का दावा किया है।
विज्ञापन

नुमायश मैदान में लखनऊ में होने वाली मायावती की रैली के लिए जाने वाली बसें खड़ी की गईं। बसपा नेता व कार्यकर्ताओं के साथ लोग वहां पहुंचने लगे। जोनल कोआर्डीनेटर जितेंद्र बौद्ध ने बताया कि जिले से 15 हजार लोगों को रैली में ले जाने के लिए 125 बसों के अलावा अन्य वाहनों की व्यवस्था की गई है। तीनों विधानसभा क्षेत्रों से 5-5 हजार लोगों को ले जाने की जिम्मेदारी पार्टी के लोगों को सौंपी गई थी। उन्होंने बताया कि बसों के अलावा हल्के वाहनों व ट्रेनों से भी लोग लखनऊ पहुंचेंगे। उन्होंने बताया कि बसाें में जाने वाले लोगों की सुरक्षा के लिए प्रत्येक बस में दो-दो बहुजन वालिंटियर फोर्स के जवान मौजूद रहेंगे।
इटावा व भरथना विधान सभा क्षेत्र के लिए 50-50 और जसवंतनगर विधान सभा क्षेत्र के लिए 25 बसों की व्यवस्था की गई है। इस दौरान बसपा के इटावा विधानसभा के प्रत्याशी नरेंद्रनाथ चतुर्वेदी, बल्लू चौधरी, बीके जाटव, जितेंद्र दोहरे, अश्वनी उर्फ शेरा, सूरजभान, रमेश जाटव पूर्व सभासद, मोहनचंद्र बाजपेई बंटू, सुनील दत्त अंबेडकर, लाखन सिंह, डा. सुरजन सिंह, अखिलेश दिवाकर, इमरान अहमद, वामसेफ की जिला संयोजक मनीषा वर्मा, शीलू दोहरे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें