फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर को हरा शौर्य क्लब फाइनल में पहुंचा

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। शहर के राजकीय इंटर कालेज के मैदान पर चल रहे स्वर्गीय रणवीर सिंह यादव मेमोरियल ऑल इंडिया क्रिकेट टूर्नामेंट के पहले सेमी फाइनल मैच में शुक्रवार को शौर्य क्रिकेट क्लब इटावा ने कानपुर को 36 रन से हराकर फाइनल में अपना स्थान पक्का कर लिया।
विज्ञापन

समाजवादी यूग विंग की तरफ से आयोजित टूर्नामेंट के सेमी फाइनल मुकाबले में कानपुर की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। इटावा की टीम ने 25 ओवरों में छह विकेट के नुकसान पर 197 रन बनाए।
इसमें निशांत कुशवाहा ने 44, गुलशन कुमार ने नाबाद 32 रनों का योगदान दिया। अनमोल ने 16 गेंदों पर 31 रन बनाए। कानपुर की टीम की तरफ से आदेश ने तीन व सुनील ने दो विकेट हासिल किए।
विज्ञापन

198 रनों का लक्ष्य लेकर मैदान में उतरी कानपुर की टीम निर्धारित ओवरों में नौ विकेट गवां कर 161 रन ही बना सकी। समन्वय ने 22, रोहित ने 20 रन बनाए। इटावा टीम के यश गर्ग ने पांच ओवर में 25 रन देकर चार खिलाड़ियों को आउट किया।
वसीम खान व तरुण ने दो-दो विकेट झटके। मैन ऑफ द मैच यश गर्ग को चुना गया। अंपायरिंग राजकपूर राणा, अमित यादव ने की। स्कोरिंग अकरम खान व कमेंट्री शफीक खान व गुलजार गामा ने की।
मैच का उद्घाटन सपा नेता आर्यन यादव ने किया। इस मौके पर टूर्नामेंट के अध्यक्ष इरशाद मेव, संयोजक जावेद अख्तर, सलीम हुसैन, सर्वेश चौहान, रवि यादव, शशांक पाठक आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें