फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाईयों के झगड़े में शादीशुदा भाई की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सिविल लाइन थाना क्षेत्र के नगला इंद्रजीत गांव में मंगलवार सुबह बंटवारे को लेकर भाइयों झगड़ा हो गया।
विज्ञापन

इसमें एक भाई की धारदार हथियार से मौत हो गई। मृतक के ससुरालीजनों ने अन्य चारों भाइयों पर मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
नगला इंद्रजीत गांव निवासी किसान विजय सिंह के छह पुत्र व तीन पुत्रियां हैं। एक पुत्र राजेंद्र की एक वर्ष पहले गुजरात में बीमारी से मौत हो चुकी है।
शेष पांच पुत्र कमलेश, राजेंद्र, प्रदीप, अरुण व प्रियव्रत उर्फ झब्बू गांव में बने मकान में एक साथ रहते आए हैं।
सभी की शादियां भी हो चुकी हैं। चार माह पहले प्रदीप की जसवंतनगर निवासी रिंकी देवी से शादी हुई थी।
मंगलवार की सुबह प्रदीप कुमार यादव (28) का अपने सबसे छोटे भाई प्रियवर्त उर्फ झब्बू से जमीन के बंटवारे को कहासुनी हो गई थी। नौबत मारपीट तक पहुंच गई। ग्रामीणों के अनुसार इसी दौरान प्रदीप पर धारादार हथियार से घायल हो गया।
प्रदीप कुमार शहर के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। हालत बिगड़ने पर उसे सैफई पीजीआई लेकर जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई।
उसकी मौत के बाद चारों भाई भाग गए। प्रदीप की मौत से पत्नी रिंकी और मां सपुत्री देवी रो रोकर बेहाल रही। ससुरालीजनों को खबर मिलने पर मृतक के ससुर सालिगराम गांव पहुंचे। पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिविल लाइन थाना प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र प्रताप सिंह ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
ससुर सालिगराम ने कहा कि उसके दामाद प्रदीप की सगे चार भाइयों ने धारदार हथियार से हमला करके हत्या की है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
घटना के संबंध में एएसपी सिटी रामयश सिंह ने बताया कि नगला इंद्रजीत में भाइयों में बीच में बंटवारे को लेकर झगड़ा हुआ। एक भाई कमरे में जाकर अंदर बंद हो गया था। उसने दरवाजे की अंदर से कुंडी लगा ली थी।
इस पर प्रदीप ने उसे निकालने के लिए खिड़की में लगे कांच को कोहनी से तोड़ने की कोशिश की।
इसी दौरान कांच लगने से वह घायल हो गया। ज्यादा खून बह जाने से सैफई ले जाते समय उसकी मौत हो गई। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें