फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकानें खुलते ही लगी लाइन, सामाजिक दूरी तार-तार

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। शासन के आदेश के बाद जिले में 13 दिन से बंद शराब व बीयर की दुकानें गुरुवार को खुल गईं। इस दौरान दुकानों में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। कई दुकानों में तो एक घंटे में स्टॉक खत्म हो गया। दुकानदारों को गोदाम से शराब मंगानी पड़ी। खरीदारी के दौरान सामाजिक दूरी का नियम तार-तार होता दिखा
विज्ञापन

जिलों में शराब की दुकानों को खोलने का फैसला जिले के जिलाधिकारी पर छोड़ा गया था। यही वजह रही कई शहरों में मंगलवार को ही दुकानें खोल दी गईं। इटावा में बुधवार को डीएम श्रुति सिंह ने निर्देश जारी किए। जिस पर गुरुवार से दुकानें खुलीं। दुकानें सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक खुलीं। इस दौरान कोविड नियमों की धज्जियां उड़ती दिखाई दीं। दुकानों पर आए लोगों के चेहरे पर न तो मास्क नजर आया और न ही सामाजिक दूरी का पालन करते दिखाई दिए।
चकरनगर संवाद के मुताबिक कस्बा स्थित देसी शराब की दुकान में एक घंटे में ही स्टॉक खत्म हो गया। कोरोना का खौफ भूलकर शौकीन सुबह 8:00 बजे से ही ठेकों व दुकानों के इर्द-गिर्द चक्कर लगाने लगे थे। ठेका खुलते ही एक घंटे में छह पेटी देसी शराब बिक गई। महंगी शराब की भी लोगों ने जमकर खदीदारी की।
विज्ञापन

भरथना संवाद के अनुसार गुरुवार को नगर की जवाहर रोड पर स्थित अंग्रेजी व देशी शराब की दुकानों पर लोगों ने कोविड नियमों के साथ शराब की खरीदारी की।
लवेदी संवाद के अनुसार लखना कस्बे व आसपास के ग्रामीणों की दुकानों पर भीड़ जुटने से सोशल डिस्टेंसिंग तार-तार हो गई। लाइन में लगे कई लोगों को चेहरों पर मास्क भी नहीं थे। दुकानों के बाहर गोले बनाए गए थे। बीयर की दुकानों से थोड़ी ही देर में बीयर खत्म हो गई। वहीं देसी शराब के ठेकों पर भी भीड़ देखने को मिली। लवेदी, नया नहर पुल, महासिंघपुर, बहादुरपुर चौराहे पर लोगों ने जमकर खरीदारी की। वहीं, सुरक्षा की दृष्टि से लखना चौकी प्रभारी चिन्तन कौशिक फोर्स के साथ शराब के ठेकों पर पहुंचे और लाइन में लगे लोगों को गोले में खड़ा कराकर सोशल डिस्टेंस का पालन कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें