फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शताब्दी से टकराया मवेशी, 15 मिनट खड़ी रही ट्रेन

विज्ञापन
विज्ञापन
भरथना। शताब्दी स्पेशल ट्रेन के इंजन से गुरुवार को मवेशी टकरा गया। इससे ट्रेन रेलवे फाटक पर करीब 15 मिनट तक खड़ी रही।
विज्ञापन

गुरुवार की सुबह नई दिल्ली से लखनऊ की तरफ शताब्दी स्पेशल ट्रेन (नंबर-2004 ) जा रही थी। सुबह करीब 9:50 बजे ट्रेन भरथना रेलवे स्टेशन के पश्चिमी ओर डाउन लाइन पर होम सिग्नल के पास पहुंची, तभी ट्रैक पर मवेशी आ गया और ट्रेन के इंजन से टकरा गया। इससे उसकी मौत हो गई। ट्रेन रेलवे स्टेशन के पूर्वी ओर स्थित रेलवे फाटक संख्या 20 बी के बीच खड़ी हो गई।
विज्ञापन

फाटक बंद रहने की वजह से सड़क के दोनों तरफ का आवागमन बाधित हो गया। कई लोग ट्रेन के आगे बढ़ने के इंतजार में खड़े रहे। सूचना पाकर रेलवे की टीम मौके पर पहुंची और मवेशी के शव को ट्रैक से हटाया। ट्रेन के इंजन को चेक किया। करीब 15 मिनट बाद 10:05 बजे ट्रेन को रवाना किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें