फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैरहाजिरी में सात पर होगी कार्रवाई

Tue, 16 Jun 2015 11:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले भर में आयोजित तहसील दिवसों में अफसरों ने पीड़ितों की फारियाद सुनीं। आला अफसरों ने समस्याओं के निस्तारण के आदेश संबंधित अधिकारियों को दिए। भरथना में कानपुर मंडल के सहायक आयुक्त प्रशासन आत्माराम सगर ने शिकायतें सुनीं। चकरनगर तहसील में डीएम ने व अन्य तहसीलों में एसडीएम ने शिकायतें सुनीं।
विज्ञापन


इस दौरान गैरहाजिर सात अधिकारियों-कर्मचारियों पर कार्रवाई के लिए लिखापढ़ी की गई। भरथना तहसील सभागार में आयोजित तहसील दिवस में सहायक आयुक्त प्रशासन आत्माराम सगर ने शिकायतें सुनने के बाद अफसरों को निस्तारण के निर्देश दिए।

विभिन्न विभागों के सात अधिकारियों व कर्मचारियों की अनुपस्थिति दर्ज कर डीएम को लिखकर कार्रवाई कराए जाने की बात कही। तहसील दिवस में कुल 48 शिकायतें आईं। इनमें चार का मौके पर ही निस्तारण किया गया। इस मौके पर एसडीएम अशोक कुमार मौर्य सहित आला अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन


चकरनगर तहसील में डीएम नितिन बंसल की अध्यक्षता में तहसील दिवस का आयोजन हुआ। तहसील दिवस में कुल 170 प्रार्थनापत्र आए। इनमें समाज कल्याण विभाग से संबंधित दो समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण किया गया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी डा. अशोक चंद्रा, एएसपी सर्वानंद यादव, एसडीएम चकरनगर प्रमोद तिवारी, तहसीलदार चकरनगर सुधीर कुमार, पुलिस क्षेत्राधिकारी चकरनगर रामकृपाल भारतीय आदि मौजूद रहे।

तहसील दिवस में ग्राम पंचायत कुंदौल के गांव राजपुरा निवासी अरविंद कुमार ने लगभग पांच वर्षों से रुपये जमा कराए जाने के बाद भी 85 आवेदकों के यहां शौचालय निर्माण न होने की शिकायत की। सीडीओ ने जांच का भरोसा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें