फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन उल्लंघन में सात दुकानदारों पर मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर पुलिस प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए सात दुकानदारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। इन पर लॉकडाउन की गाइडलाइन का उल्लंघन करने का आरोप लगा है।
विज्ञापन

शनिवार को एसएसपी आकाश तोमर ने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए कि जो दुकानदार लॉकडाउन के नियमों की अवहेलना कर दुकानें खोल रहे हैं। उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। इसके तहत सीओ सिटी वैभव पांडेय ने बलराम सिंह चौराहा के दो दुकानदारों, राजागंज बाजार के पांच दुकानदारों के खिलाफ कोतवाली में लॉकडाउन उल्लंघन की तीन एफआईआर दर्ज करवाई।
इन दुकानदारों पर निर्धारित समय से पूर्व दुकानें खोलने और ग्राहकों को निर्धारित दूरी पर खड़ा न करने का आरोप है। सीओ सिटी ने कहा कि कई बार दुकानदारों से लॉकडाउन नियमों का पालन करने की अपील की जा चुकी है। फिर कुछ लोग नियमों की अवहेलना कर रहे हैं। इसी के तहत सख्त कार्रवाई शुरू की गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें