फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ का सिपाही मिला कोरोना पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
जसवंतनगर (इटावा)। अलीगढ़ जिले के शासनीगेट थाने में तैनात पुलिस सिपाही कोरोना पॉजिटिव निकला है। अलीगढ़ प्रशासन से मिली सूचना के बाद शुक्रवार रात सीएचसी जसवंतनगर की स्वास्थ्य टीम रुकनपुर गांव पहुंची। सिपाही को कानपुर देहात के गजनेर में बने कोरोना अस्पताल भेजा। उधर, गांव में हफ्ते भर तक कोरोना पॉजिटिव सिपाही रहा है पर इसके बावजूद गांव में न तो सैनिजाइजेशन कराया गया और न किसी की जांच हुई।
विज्ञापन

जसवंतनगर थाना क्षेत्र के रुकनपुर गांव के रहने वाले सिपाही का सैंपल 18 मई को अलीगढ़ में लिया गया था। इसके बाद उसने सात दिन की छुट्टी ली और गांव आ गया। इन बीच गांव में उसने लोगों से मेल-मुलाकात की। गांव के युवकों के साथ वालीबाल भी खेला। सिपाही की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद एसडीएम ज्योत्सना बंधु, सीओ उत्तम चंद्र, जसवंतनगर थाना प्रभारी अनिल कुमार के साथ सीएचसी की टीम शुक्रवार रात गांव पहुंची। सीएचसी जसवंतनगर के अधीक्षक डा. सुशील यादव ने बताया को सिपाही को कानपुर देहात के कोरोना अस्पताल भेजा गया है। अधीक्षक बोले, चूंकि सिपाही का सैंपल अलीगढ़ में लिया गया इसलिए गांव में न ही किसी और के सैंपल ही लिए गए और न सैनिटाइजेशन कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें