फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: कार की टक्कर से दंपति सहित सात घायल

Thu, 30 Nov 2023 12:08 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो संख्या 31 हादसे में घायल सुघर सिंह का इलाज करते स्वास्थ्य कर्मी। संवाद
विज्ञापन

हादसे में तीन की हालत गंभीर होने पर सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर
संवाद न्यूज एजेंसी
इटावा। कार की टक्कर से बाइक सवार दंपति सहित सड़क पर खड़े पांच लोग घायल हो गए। हादसे में घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया जहां हालत गंभीर होने पर तीन लोगों को सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
फ्रेंड्स कॉलोनी थाना क्षेत्र के कुनैरा में मैनपुरी रोड पर बुधवार शाम करीब चार बजे सैफई की ओर जा रही कार ने आगे चल रहे बाइक सवार सुघर सिंह निवासी भाला सईंया थाना सैफई उनकी पत्नी मुन्नी देवी को टक्कर मार दी।
विज्ञापन

जिसके बाद कार अनियंत्रित होने से सड़क किनारे खड़े वैदपुरा निवासी शकील, कुनैरा निवासी गुड्डू पुत्र मुन्ना उनके साढ़ू अली मोहम्मद पुत्र जहीर निवासी फूटा ताल फफूंद औरैया, पातिरा बानो पत्नी लाल मोहम्मद निवासी कुनैरा व एक अज्ञात व्यक्ति चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
कार चालक मौके से कार को भगा ले गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया। जहां गंभीर हालत में शकील, पातिरा बानो व अज्ञात व्यक्ति को होश नहीं आने पर सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। घायल गुड्डू ने बताया कि वह बैंड कर्मी हैं।
विज्ञापन

बैंड मास्टर शकील और उनके साढ़ू अली मोहम्मद एक बरात में जाने के लिए सड़क किनारे खड़े थे तभी हादसा हो गया। वहीं घायल बाइक सवार सुघर सिंह ने बताया कि वह इकदिल थाना क्षेत्र के नगला गहलोत से अपने साले के यहां शांति हवन में शामिल होने गए थे। वहां से वापस घर लौट रहे थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें