फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल का वार्ड व्वाय निकला कोरोना पाजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला अस्पताल के वार्ड ब्वॉय समेत सात नए कोरोना पॉजिटिव शुक्रवार को सामने आए हैं। नए कोरोना मरीजों में पांच प्रवासी हैं। सभी मरीजों को कानपुर देहात के गजनेर में बने कोरोना अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन

जिले में कोरोना मरीजों की संख्या 26 पहुंच गई हैं, जिसमें दो ठीक हो चुके हैं। जिन मोहल्लों और गांवों में मरीज मिले हैं, उन्हें सील कर दिया गया है।
कोरोना पॉजिटिव निकला जिला अस्पताल का 47 वर्षीय वार्ड ब्वॉय शहर के मोहल्ला साबितगंज में रहता है।
अस्पताल में उसकी ड्यूटी आंखों के आपरेशन थियेटर में रहती है। जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. एसएस भदौरिया ने बताया कि इस समय आपरेशन थियेटर बंद चल रहा है।
उन्होंने बताया कि वार्ड ब्वॉय अस्पताल आता था, उसकी किडनी में दिक्कत होने से डायलिसिस होती है। 18 मई को वह सैफई चिकित्सा विश्वविद्यालय में डायलिसिस कराने गया था, वहां उससे कोरोना जांच कराने के लिए कहा गया था।
विज्ञापन

19 मई को वार्ड ब्वॉय का जिला अस्पताल में सैंपल लिया गया। 20 मई को वार्ड ब्वॉय फिर जिला अस्पताल गया था।
साबितगंज में 58 वर्षीय अधेड़ भी पॉजिटिव निकला है। इसके अलावा शहर के मोहल्ला छपेटी 22 वर्षीय युवक 17 मई को भोपाल से लौटा था।
उसी दिन उसका जिला अस्पताल में सैंपल लिया गया था। मेहतर टोटा का 23 वर्षीय पॉजिटिव युवक का सैंपल 19 मई को लिया गया था।
पुलिस ने उसे श्रमिक ट्रेन की चेन पुलिंग कर भागते हुए पकड़ा था। सदर तहसील के सरैया हेलू गांव में 51 वर्षीय अधेड़ पॉजिटिव निकला है।
वह 18 मई को नई दिल्ली के मंगोलपुरी से ट्रेन से इटावा लौटा था। रेलवे स्टेशन पर सैंपल लेकर उसे होम क्वारंटीन रहने की हिदायत देकर घर भेज दिया गया था।
दो पॉजिटिव भरथना तहसील क्षेत्र के गांव उरेंग के निवासी हैं। 50 वर्षीय अधेड़ का भाई 19 मई को पॉजिटिव निकला था।
दोनों भाई अहमदाबाद से लौटे थे। भाई के पॉजिटिव निकलने के बाद सैंपल लेकर अधेड़ को सुंदरपुर आइसोलेशन वार्ड में भेजा दिया गया था।
इसी गांव में 19 वर्षीय युवक भी पॉजिटिव निकला है। अहमदाबाद से आए लोगों के संपर्क में आने पर इस युवक का सैंपल लिया गया था।
एसडीएम सिद्धार्थ ने बताया कि साबितगंज, छपेटी और मेहतर टोला में कोरोना पॉजिटिव के घर के आसपास के 250 मीटर क्षेत्र को सील कर दिया गया है।
मोहल्ले में सैनिटाइजर का छिड़काव भी कराया गया है। संक्रमित के संपर्क में आए लोगों की जांच और सैंपल लिए जा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें