फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: ट्रांसफार्मर से पार्ट्स चोरी करने वाले सात गिरफ्तार

विज्ञापन
फोटो 23::::पुलिस की गिरफ्त में अंतरजनपदीय चोर। स्रोत पुलिस
विज्ञापन
इटावा। ट्रांसफार्मरों से पार्ट्स चोरी करने वाले सात अंतरजनपदीय चोरों को इकदिल पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी के ट्रांसफार्मर के पार्ट्स, चार हजार नकद बरामद किया है।
विज्ञापन


सीओ सिटी अभय नारायण राय ने बताया कि ओवैस अहमद निवासी आगरा टायर्स हाउस, पक्का बाग ने सूचना दी थी कि ग्वालियर बाईपास पर स्थित उनके ढाबे के सामने लगे ट्रांसफार्मर के पार्ट्स चोरों चुरा ले गए थे। मामले में प्राथमिकी दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी गई।
सोमवार रात पान कुंवर स्कूल के पास एक संदिग्ध कार आती दिखाई दी। पुलिस टीम ने कार रुकने का इशारा करने पर चालक ने भागने का प्रयास किया। पुलिस टीम ने आवश्यक बल प्रयोग कर कार को रुकवा लिया। इसमें मौजूद सात लोगों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

पूछताछ में आरोपियों ने नाम रूपकिशोर उर्फ रूपा, करन बाबू बाल्मिकी, कमलेश राजपूत, अजीत उर्फ डबोरी, बच्चू सिंह बाल्मिकी, निखिल उर्फ योगेश और अंकित कठेरिया हैं। आरोपियों के कब्जे से दो तमंचे 315 बोर, दो कारतूस, दो मिस कारतूस, छह मोबाइल फोन और बिजली के ट्रांसफार्मर के पार्ट्स बरामद हुए।
कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपियों ने बताया कि उन्होंने रात को ग्वालियर बाईपास स्थित ट्रांसफार्मर से उसके पार्ट्स चुराए थे। उन्होंने यह भी कबूल किया कि इसी तरह की चोरियां उन्होंने जनपद आगरा में थाना पिनाहट क्षेत्र पांच जनवरी और नौ जनवरी को भी ट्रांसफार्मर से की थीं। इन वारदातों के थाना पिनहट, आगरा में प्राथमिकी दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें